छत्तीसगढ़

कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत; 20 से ज्यादा घायल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कर्मचारियों से भरी बस करहीभदर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक की मौत की जानकारी सामने आई है। हादसे में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

बालोद से धमतरी जा रही थी कर्मचारियों से भरी बस

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बस धमतरी की डीआरडी कंपनी से जुड़ी बताई जा रही है। बस में कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारी सवार थे। शनिवार सुबह बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी।

इसी दौरान करहीभदर के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।

बस में फंसे शव को निकालने में लगा करीब एक घंटा

हादसे के बाद बस में फंसे शव को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि शव को बस से बाहर निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा।

वहीं हादसे में घायल लोगों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से बालोद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य किया गया।

CG Accident News: हादसे की वजह क्या?

फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती जानकारी में बस की तेज रफ्तार को दुर्घटना की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हादसे के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button