नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग के अपहरण मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। थाना नवागढ़ पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 6 मार्च 2026 की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी नकुल कश्यप (27 वर्ष), निवासी झूलन थाना पामगढ़ को ऋषिकेश से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अपहरण में सहयोग करने वाली एक युवती को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है।
आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पांडे, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।






