जांजगीर-चांपा: डकैती मामले में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में डकैती के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था।
मामले की जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सुदीप कुमार निवासी राहौद, शिवरीनारायण ने 19 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह करीब 8 बजे चार युवक उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर के अंदर रखे दो एप्पल मोबाइल (कीमत लगभग 80 हजार रुपए) और एक सैमसंग कीपैड मोबाइल (कीमत करीब 1 हजार रुपए) सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।
जब प्रार्थी और उसकी पत्नी ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जमीन पर पटककर हाथ-मुक्का और लात-घूंसों से मारपीट की। शोर मचाने पर एक आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि अन्य तीन आरोपी फरार हो गए।
पुलिस ने पहले ही आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। वहीं, फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर आरोपी रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू और श्यामजी सिन्हा उर्फ बूटी निवासी अकलतरा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू (22 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 14, अकलतराश्यामजी सिन्हा उर्फ बूटी (24 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 15, अकलतरा दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत धारा 331(5), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।






