छत्तीसगढ़

पीएम मोदी आज छत्तीसगढ़ में मेडिकल कॉलेज का करेंगे शुभारंभ

रायपुर। प्रधानमंत्री धन्वंतरि जयंती और 9वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर 29 अक्टूबर को स्वास्थ्य क्षेत्र से सम्बंधित 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत पीएम-जेएवाई के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज के विस्तार का शुभारंभ करेंगे। स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री कई स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Related Articles

Back to top button