देश- विदेश
पासपोर्ट रैंकिंग, भारत 5 पायदान फिसलकर 85वें स्थान पर:PAK के पास दुनिया का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट; 6 देशों का पासपोर्ट सबसे पावरफुल

भारत का पासपोर्ट कमजोर होता नजर आ रहा है। पासपोर्ट रैंकिंग जारी करने वाले ऑर्गेनाइजेशन हेनली एंड पार्टनर्स ने 2024 के लिए पासपोर्ट इंडेक्स जारी किया है।
रैंकिंग में भारत 5 पायदान फिसलकर 85वें स्थान पर आ गया है। 2023 में भारत 80वें स्थान पर था। हालांकि पिछले साल की तुलना में इस साल भारतीय 5 ज्यादा देशों में वीजा फ्री ट्रैवल कर सकते हैं। 2023 में भारत के लोग 57 देशों में बिना वीजा ट्रैवल कर सकते थे, जबकि इस साल यह आंकड़ा बढ़कर 62 हो गया है।
वहीं, दुनिया में 6 देशों के पास सबसे पावरफुल पासपोर्ट है। इनमें जापान, सिंगापुर, स्पेन, फ्रांस, इटली और जर्मनी शामिल हैं। ये रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के डेटा पर आधारित है।






