15 अगस्त पर तिलक सेवा संस्थान में लहराया तिरंगा


जांजगीर चांपा …तिलक सेवा संस्थान में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसमें संस्थान के प्रबंधक, शिक्षक, अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे । ध्वजारोहण संस्थान के संस्थापक गौरीशंकर राठौर ने किया बच्चों ने आज़ादी का इतिहास महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस जैसे महान नेताओं के योगदान के बारे में जाना और समझा कि स्वतंत्रता हमें आसानी से नहीं मिली, बल्कि इसके लिए अनगिनत लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी है । कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रमुख ने स्वतंत्रता संग्राम की महत्वपूर्ण घटनाओं, जैसे 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम, असहयोग आंदोलन, और भारत छोड़ो आंदोलन पर बच्चों को जानकारी दी। बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए बच्चों से अपील की कि वे भी भविष्य में राष्ट्र की एकता, भाईचारे और प्रगति में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान गांव की प्रमुख सरपंच श्री मति बिंदु शाश्वत दीवान उपसरपंच श्री मति करुणा अशोक राठौर समाज सेवी केदार सिंह राठौर संस्था प्रमुख केशव सिंह राठौर संतोष सिंह राठौर सहित पंचगण शिक्षक शिक्षिकाएं केयर टेकर सहित ग्रामीण उपस्थित हुए समारोह देशभक्ति के नारों के साथ संपन्न हुआ।






