आओ लौट चले मातृभूमि की ओर — अफरीद में श्रीकृष्ण नाट्य कला मंच की प्रस्तुति 9 जनवरी से””, पांच दिवस का लग रहा भब्य मड़ई मेला ।

अफरीद में मेला महोत्सव की धूम
जांजगीर /ओपी राठौर -जांजगीर-चांपा जिले में स्थित ग्राम अफरीद में स्लोगन “आओ लौट चले मातृभूमि” की ओर के साथ पांच दिवसीय मड़ई मेला एवं भव्य नागलीला महोत्सव, श्रीकृष्ण नाट्य कला मंच के द्वारा आयोजन की तैयारी लगभग पूर्ण हो चुकी है और मेला ग्राउंड बनकर तैयार हो गया है । श्रीकृष्ण नाट्य कला मंच के प्रवक्ता केदार सिंह राठौर ने बताया की ग्राम अफरीद में 9 जनवरी से 11 जनवरी तक नाट्यकला मंच की धार्मिक। पौराणिक सामाजिक प्रहसन की प्रस्तुति की जाएगी वही पांच दिनों का मेला लग रहा है जिसकी सम्पूर्ण तैयारियां की जा चुकी है। नाग लीला के लिए, नाग और डोंगा आधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है मेला और नाटक का आनन्द लेने मेहमान का जत्था गांव पहुँचने लगे है । कार्यकम स्थल की सजावट भी लगभग पूर्ण की जा चुकी है, होटल एवम ब्यवसायी दुकानदार भी अपना दुकान सजा रहे है। मड़ई मेले का स्थान फोरलेन के नीचे से सजेगी जो दर्रीपार के अंतिम छोर तक रहेगी वही दर्री तालाब में नागलीला एवम तिलक सेवा एवं शिक्षण संस्थान परिसर में तीन दिनों का धार्मिक पौराणिक सामाजिक नाटक क्रमश: वीर अभिमन्यु , जयद्रथ वध एवं श्रीकृष्ण लीला का मनमोहक भाव विभोर करने वाला नाट्य रूपांतरण प्रस्तुत किया जाएगा। ग्रामीणों में आयोजन को लेकर काफी उत्साह है।







