छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपादेश- विदेश
तिरंगा यात्रा स्वाभिमान का प्रतीक — धर्मपाल राठौर

जांजगीर चांपा .. जांजगीर चांपा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मपाल राठौर ने लोगो से तिरंगा यात्रा में शामिल होने की अपील की है उन्होंने यात्रा को लेकर कहा “तिरंगा यात्रा हम सभी के लिए स्वाभिमान का प्रतीक है. हम सभी के सम्मान का प्रतीक है. पूरे देश में तिरंगा यात्रा चल रही है. 15 अगस्त से पहले तिरंगा यात्रा विभिन्न शहरों, कस्बों और गांवों में चलेगी. बम्हनीडीह ब्लॉक के गांवों में भी जोर शोर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ”
हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा अभियान को भाजपा ने छत्तीसगढ़ में मोर तिरंगा मोर अभियान नाम दिया है. प्रदेश के हर जिले में 15 अगस्त के पहले अलग अलग मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इसके बाद से 15 अगस्त तक अलग अलग भवनों, प्रतिष्ठानों और घरों में तिरंगा फहराया जाएगा.






