छत्तीसगढ़
जांजगीर-चाम्पा: दो नाबालिक बालिकाओं को बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा, 12 अक्टूबर 2025। जिले में अलग-अलग जगहों से दो अपहृत नाबालिक बालिकाओं को बरामद करने में थाना बलौदा और पामगढ़ पुलिस को सफलता मिली। आरोपियों ने बालिकाओं को शादी का झांसा देकर भगा ले जाकर अनाचार किया था।
गिरफ्तार आरोपी:
-
हिमांशु कुमार बंजारे, ग्राम सेमरिया, थाना पामगढ़
-
रूपेश कुमार माथुर, ग्राम पहरिया, थाना बलौदा
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव और थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक मनोहर सिन्हा का इस कार्यवाही में विशेष योगदान रहा।






