Janjgir-Champa Police Action: विवेचना में लापरवाही पर SI भवानी सिंह चौहान निलंबित, SP विजय कुमार पाण्डेय ने की कार्रवाई
जांजगीर-चांपा। अपराधों की विवेचना में लापरवाही बरतने पर जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने बड़ा एक्शन लिया है। एसपी ने चौकी नैला, थाना जांजगीर में पदस्थ उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केंद्र संबद्ध कर दिया है।
पुलिस विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान के पास चौकी नैला क्षेत्र में दर्ज अपहरण, चोरी, छेड़छाड़ और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों की विवेचना की जिम्मेदारी थी। आरोप है कि उन्होंने इन प्रकरणों की जांच को लंबे समय तक बिना उचित कारण के लंबित रखा और विवेचना कार्य में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई।
लंबित मामलों को लेकर SP ने लिया संज्ञान
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही माना। इसके बाद उपनिरीक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया।






