छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: मुलमुला पुलिस ने जुआ और अवैध महुआ शराब बिक्री में की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 16 अक्टूबर 2025। थाना मुलमुला पुलिस ने जुआरियों और अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ छापेमार कार्रवाई की। नारियारा गांव में पुलिस ने 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से ₹7,000 नगदी और 52 पत्ती ताश बरामद की गई।

साथ ही एक अवैध कच्ची महुआ शराब विक्रेता को भी पकड़ा गया, जिसके पास से 6 लीटर शराब बरामद हुई। अवैध शराब के मामले में आरोपी गणेश कुमार (21 वर्ष, निवासी सवरिया डेरा, मुलमुला) के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम हैं:

  1. रामगोपाल राठौर, 54 वर्ष

  2. कमलेश राठौर, 48 वर्ष

  3. ध्रुव बरेठ, 48 वर्ष

  4. संतोष कुमार राठौर, 39 वर्ष

  5. कृष्ण कुमार साहू, सभी निवासी ग्राम नारियारा, थाना मुलमुला

इस कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी मुलमुला का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button