जांजगीर-चांपा: शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 16 अक्टूबर 2025। थाना बलौदा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने वाले 5 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 119(1), 296, 351(2), 115(2), 191(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी भागवत प्रसाद राठौर निवासी घघरा ने बताया कि दिनांक 07 अगस्त 2025 को पाण्डेय रोड लाईन्स में सुपरवाइजर के पद पर रहते हुए, ड्रायवरों को खर्चा देने के लिए बिरगहनी महावीर कोलवासरी गए थे। इस दौरान वहां खड़े नवीन रात्रे, रमन, सांडे एवं उनके साथी शराब के लिए पैसे मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और हाथ-मुक्का से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
गिरफ्तार आरोपी हैं:
-
नवीन रात्रे, 25 वर्ष
-
रमन सांडे, 20 वर्ष
-
सत्येन्द्र जोशी, 19 वर्ष
-
करूपाल सांडे, 26 वर्ष
-
अजीत कुमार पाटले, 26 वर्ष






