छत्तीसगढ़

जांजगीर चांपा: शराब दुकान चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 2.42 लाख रुपए बरामद

जांजगीर चांपा। चौकी नैला पुलिस ने ग्राम बोड़सरा की शराब दुकान में हुई चोरी के आरोपी दोमेश वैष्णव उर्फ चंदन (20 वर्ष) को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी अमोरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और फरार चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, 18 मई 2025 की दरमियानी रात में अज्ञात आरोपी ने शराब दुकान का ताला तोड़कर दीवार उखाड़ दी थी और लॉकर में रखे लगभग 2,42,190 रुपए चोरी कर लिए थे। चोरी के बाद लॉकर को नहर में फेंक दिया गया था।

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया और लाकर को तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का सामान सिवनी बड़ी नहर के किनारे से बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपियों मुकेश सूर्यवंशी और नितेश पंडित उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 331(4), 305(A), 3(5), BNS के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button