छत्तीसगढ़

सेवा पर्व पर अफरीद में बिजली विभाग का बड़ा शिविर, ग्रामीणों ने कराया रजिस्ट्रेशन

अफरीद …*सेवा पर्व के अवसर पर सीएसपीडीसीएल सारागांव के अंतर्गत ग्राम अफरीद गढ़पारा में शनिवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को विद्युत बिल संबंधी जानकारी प्रदान की गई तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बचत करने और अतिरिक्त बिजली से आमदनी प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध है।
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के आवेदन एवं रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई। शिविर का लाभ उठाते हुए ग्रामीण धर्मपाल सिंह राठौर, अशोक सिंह राठौर, केशव सिंह राठौर कमल गुप्ता, ओपी राठौर, ज्ञानी बरेठ सहित अनेक ग्रामीणों ने मौके पर ही योजना का रजिस्ट्रेशन कराया।
बिजली विभाग के अधिकारी अंकित सोनी, पंकज साव सहित विभागीय कर्मचारियों ने शिविर में उपस्थित होकर ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान किया तथा योजना की पात्रता, लाभ और प्रक्रिया की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से न केवल ग्रामीणों की बिजली की खपत कम होगी बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड को बेचकर आमदनी भी अर्जित की जा सकती है।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से योजनाओं की सही जानकारी मिलती है और लोग समय पर उनका लाभ उठा सकते हैं। सेवा पर्व के अंतर्गत आयोजित यह शिविर ग्रामीणों के लिए उपयोगी एवं जागरूकता बढ़ाने वाला साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button