जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग न्यूज़: मुकुंद मल्टीप्लेक्स में मारपीट का वीडियो वायरल – दो लड़कियां गिरफ्तार, तीन लड़के जेल भेजे गए

जांजगीर-चांपा। मुकुंद मल्टीप्लेक्स परिसर में दो लड़कियों द्वारा मारपीट कर उत्पात मचाने का मामला सामने आने के बाद चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़िता की शिकायत पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।
क्या है पूरा मामला?
पीड़िता ने थाना चांपा में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 5 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे वह मुकुंद मल्टीप्लेक्स के टिकट काउंटर के पास खड़ी थी। तभी दो लड़कियां वहां पहुंचीं और पुरानी रंजिश को लेकर उससे गाली-गलौज करने लगीं। मना करने पर दोनों ने पीड़िता के साथ मारपीट शुरू कर दी।
कुछ देर बाद दोनों लड़कियों ने अपने परिचित तीन लड़कों को भी मौके पर बुला लिया, जिनकी मौजूदगी में पीड़िता और उसकी बहन के साथ मारपीट तथा अश्लील गाली-गलौज की गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जो बाद में सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
-
वायरल वीडियो और शिकायत के आधार पर दोनों लड़कियों के विरुद्ध मारपीट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
-
पुलिस ने दोनों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
-
मारपीट में सहयोग करने वाले तीन लड़कों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।
जेल भेजे गए आरोपी लड़के
-
राहुल बरेठ, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम महुदा चांपा
-
राहुल बरेठ, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम महुदा चांपा
-
रामधन बरेठ, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम महुदा चांपा






