छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग न्यूज़: अंतर जिला चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार – सोना-चांदी और उपकरण बरामद

जांजगीर-चांपा। जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर जिला चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना चांपा और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर चोरी गए सोने-चांदी के जेवर और सोना गलाने के उपकरण बरामद किए हैं। वहीं गिरोह के तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. सत्य प्रकाश महंत, पिता गेंद दास महंत, उम्र 19 वर्ष, निवासी बुधवारी चौक, कोरबा

  2. अनिल काले, पिता अपासो काले, उम्र 44 वर्ष, निवासी रामसागर पारा, कोरबा

  3. मोहन मिंज, पिता गोपाल मिंज, उम्र 24 वर्ष, निवासी नेहरू नगर, कोरबा

मामला कैसे खुला?

प्रार्थी धनीराम देवांगन, निवासी आनंद विहार कॉलोनी सिवनी चापा, ने 8 नवंबर 2025 को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि भतीजे के दशगात्र कार्यक्रम से लौटने के बाद रात 10:30 बजे घर पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अलमारी से सोने और चांदी के जेवर चोरी हो चुके थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, तथा SDOP चांपा यदुमणी सिदार के निर्देश पर चांपा थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई।

Related Articles

Back to top button