छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा – पामगढ़ पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पुनउ बंदे उर्फ अजय (28) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत ₹700 है।

पुलिस ने आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई।

इस ऑपरेशन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनोहर सिन्हा और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ सख्ती जारी रखने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Back to top button