छत्तीसगढ़

रोहिंग्या मुसलमानों को बांग्लादेश भगाने की तैयारी:दुर्ग पुलिस का 200 घरों में सर्च ऑपरेशन

भिलाई.छत्तीसगढ़ में घुसपैठ कर आए बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमानों को भगाने की तैयारी है। दुर्ग जिले में शुक्रवार को 200 घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां से 20 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस सभी को बस में भरकर थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। मामला भिलाई हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया का है।

वहीं आज (शनिवार) सुबह भिलाई के सेक्टर 5 और 6 में पुलिस सर्चिंग कर रही है। 15 से ज्यादा थानों के टीआई और सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने दबिश दी। स्लम इलाकों के साथ लेबर बस्तियों में भी दूसरे राज्यों के अलावा बंगाल के सीमावर्ती इलाकों से काम करने आए लोगों की जांच की जा रही है।

शुक्रवार को 200 घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां से 20 संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है।
शुक्रवार को 200 घरों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां से 20 संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है।

ये भी पता चला है कि सभी संदिग्धों के पास भारत की नागरिकता के कोई सबूत नहीं मिले हैं। इनके पास ना ही कोई दस्तावेज थे और न ही किसी परमिशन या वीजा पर भारत में आए हैं। इसलिए पुलिस ने सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पुरानी भिलाई थाने में लाकर सभी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button