छत्तीसगढ़

*जांजगीर-चांपा: ऑपरेशन मुस्कान के तहत 59 गुमशुदा बालक-बालिकाएं सकुशल बरामद*

जांजगीर-चांपा। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार, जांजगीर-चांपा पुलिस ने 01 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाकर 59 गुमशुदा और अपहृत बालक-बालिकाओं को सकुशल बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन में, जांजगीर पुलिस ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से इन बच्चों को ढूंढ निकाला। इनमें 08 बालक और 51 बालिकाएं शामिल हैं, जिन्हें उनके परिजनों को सुरक्षित सौंपा गया है।

इस अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है और प्रकरणों में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Back to top button