छत्तीसगढ़

बार में चाकूबाजी, दो युवक घायल, मारपीट का वीडियो वायरल

बिलासपुर। बिलासपुर के सिल्वर ओक बार (Silver Oak Bar) में रविवार की रात जमकर बवाल हुआ. इस दौरान हुई चाकूबाजी में दो युवक घायल हो गए. विवाद की वजह डीजे में डांस करने को बताया जा रहा है. वारदात में पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के नेता और डिप्टी सीएम के करीबी को भी पकड़ा था, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया. पुलिस का कहना है कि वारदात में वह शामिल नहीं था. वहीं सिविल लाइन पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है.जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मगरपारा स्थित सिल्वर ओक बार में बीते देर रात तक शराब के साथ युवक-युवतियां डीजे की धुन पर थिरक रहे थे. इस दौरान युवक-युवतियों के दो गुट बीच धक्कामुक्की को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद होता देख बार के बाउंसर भी आ गए. उन्होंने युवकों को बाहर किया, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया. फिर देखते ही देखते उनके बीच चाकूबाजी हो गई, जिसमें अमितेश कारे और राहुल डाहिरे घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इधर चाकूबाजी की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में भाजपा युवा मोर्चा नेता और डिप्टी सीएम अरुण साव के करीबी आयुष मेहता का नाम सामने आया. पुलिस ने आयुष सहित उसके दोस्त कामेश राव और अभिषेक एंथोनी को पकड़ कर थाने लेकर आई. बताया जा रहा है कि पुलिस ने आयुष को छोड़ दिया है.

Related Articles

Back to top button