छत्तीसगढ़

दहेज प्रताड़ना मामले में पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार

जांजगीर–चांपा। थाना मुलमुला पुलिस ने दहेज के नाम पर नवविवाहिता को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महेश कुमार श्रीवास, अशोक कुमार श्रीवास और राजकुमारी श्रीवास (निवासी नरियरा) के खिलाफ बीएनएस की धारा 80 व 3(5) के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार विवाह के कुछ समय बाद ही मृतिका को दहेज को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रताड़ना से तंग आकर उसने कीटनाशक का सेवन किया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button