छत्तीसगढ़
शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर–चांपा। थाना बलौदा पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट और चोट पहुंचाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोपी पाटले (30) और जग्गू पाटले (24), दोनों निवासी बुचीहरदी, ने पैसे न देने पर गाली-गलौच, जान से मारने की धमकी देते हुए प्रार्थी से मारपीट की थी।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।






