Uncategorizedअपराधछत्तीसगढ़राज्य एवं शहर

ज्वेलरी शॉप की महिला कर्मचारी से

20 लाख के गहने लेकर भागे नकाबपोश बदमाश; CCTV खंगाल रही पुलिस

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर चौक में स्थित एक ज्वेलरी शॉप में मंगलवार रात लूट की वारदात हुई। ओम ज्वेलर्स की महिला कर्मचारी से बदमाश ज्वेलरी भरा बैग लूट कर फरार हो गए। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। SP और पुलिस अधिकारियों की टीम देर रात मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

दुकान के संचालक नटवर अग्रवाल ने बताया कि रोज की तरह दो महिला कर्मचारी सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग लेकर घर जा रहीं थी। इसी दौरान दो बदमाश बाइक पर आए। लड़की को धक्का दिया और थैला छीन कर भाग निकले। आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे की है।

लूट की वारदात के बाद घटनास्थल पर जानकारी लेते पुलिस अधिकारी।

घटना के बाद शहर में की गई नाकेबंदी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई। SP दिव्यांग पटेल के निर्देश पर शहर से बाहर आने-जाने वाले हर रास्ते पर नाकेबंदी कर दी गई। सभी बाहरी रास्ते में पुलिस लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि दोनों बदमाशों ने कई दिनों की रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया है।

रायगढ़ के ओम ज्वेलर्स की महिला कर्मचारी से लूट की वारदात। दो बाइक सवार लुटेरों ने ज्वेलरी भरा बैग छीना।

एसपी बोले- CCTV फुटेज खंगाले जा रहे

SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि, आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ सुराग जरूर मिले हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। ज्वेलरी लूटने वाले बाइक सवार बदमाशों की पतासाजी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में लूट से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए….

1. सराफा कारोबारी से 40 लाख के जेवरात की लूट: कोंडागांव के साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे घर; 3-4 नकाबपोश लुटेरे पेटी छीनकर भागे

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सराफा कारोबारी से करीब 40 लाख रुपए के जेवरात की लूट हो गई। बताया जा रहा है कि, वे साप्ताहिक बाजार से सोने-चांदी से भरे आभूषण की पेटी को कार में रखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान नकाबपोश लुटेरों ने उनसे पेटी लूट ली। मामला बयानार थाना क्षेत्र का है।

Related Articles

Back to top button