जुआ खेलने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ़्तार । नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही*

जांजगीर— दिनांक 01.11.2023 को थाना नवागढ़ को मुखीबर सूचना मिला कि *ग्राम सिउड के भेसमुडी खार में कुछ लोग रूपयें पैसा का दांव लगाकर, हार-जीत का काट पत्ती नामक जुआ खेल रहें है* कि सूचना पर नवागढ़ पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया मौके पर *आरोपी* 01 राजेश यादव निवासी केवा 02 कृष्ण कुमार साहू निवासी सेमरा 03 पंचराम यादव निवासी अमोदा 04 मनीराम सोनी निवासी अमोदा 05 अनिल दास निवासी हीरागढ़
थाना नवागढ़ को *जुआ खेलते पाया गया आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी रकम 2450/ रूपया एवं 52 पत्ती तास को समक्ष गवाहन के बरामद किया* जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 323/23 कायम कर विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(२) छ.ग.जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उप निरीक्षक रमेश एक्का, आरक्षक, टुकेश्वर डनसेना, अनिल कुर्रे, कुलदीप खुटे एवम थाना नवागढ़ स्टॉप का सराहनीय योगदान रहा।






