खेलकूद
बांग्लादेश से जीत के बाद आईसीसी ने राहुल व कोहली को गले लगाते रोहित की तस्वीर की शेयर

विश्व कप-2023 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की जीत के बाद आईसीसी ने ‘X’ पर एक फोटो शेयर की जिसमें भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल को गले लगाते नज़र आ रहे हैं।
आईसीसी ने फोटो के कैप्शन में लिखा, “कैप्टन की झप्पी 🤗।” भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया।






