छत्तीसगढ़

जमीन विवाद के चलते युवक को काट डाला:चाचा और चचेरे भाई ने मिलकर की हत्या, सालभर से चल रहा था विवाद, पुलिस कस्टडी में आरोपी

बस्तर जिले में चाचा और चचेरे भाई ने मिलकर युवक की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, चाचा और भतीजे के बीच जमीन और उसमें फसल उगाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि, बात-बेटे ने मिलकर भतीजे-भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामला दरभा चौकी का है।

जानकारी के मुताबिक, आज कापानार गांव के धारापारा के निवासी कोसा कवासी (22) का अपने चाचा दसरू कवासी के साथ विवाद हो गया था। दोनों के बीच विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि, दोनों हाथापाई पर उतर आए। जिसके बाद दसरू का बेटा और कोसा का चचेरा भाई माडिया कवासी भी इस झगड़े में शामिल हो गया।

बाप-बेटे ने मिलकर की हत्या

दोनों बाप-बेटा ने मिलकर युवक को बुरी तरह पीटा। फिर अपने आप रखे टंगिया और चाकू से युवक पर हमला कर उसे काट डाला। हिसके बाद वे मौके से भाग निकले थे। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर जवान पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम करने के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है।

पुलिस ने दोनों को पकड़ा

ASP महेश्वर नाग ने बताया कि गांव से ही दोनों आरोपी बाप-बेटे को पकड़ लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। एक ही जमीन पर फसल उगाने और काटने को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था। मामले की जांच पूरी होने के बाद पूरी जानकारी जाएगी।

Related Articles

Back to top button