गार्डन में मिला युवक का शव: पेट और गले में चोट के निशान, हत्या की आशंका

मध्य प्रदेश का मिनी बॉम्बे इंदौर में इन दिनों अपराध के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। फिर दिनदहाड़े किसी की हत्या करना हो या फिर रात के अंधेरे में चोरी की घटना को अंजाम देना हो। अपराध को रोकने के लिए पुलिस की कोशिशों पर बदमाश पानी फेर रहे हैं। शहर से एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां से पुलिस को एक युवक का शव बरामद हुआ।
दरअसल, इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित बाबा गार्डन में पुलिस को एक शव बरामद हुआ है। जिस पर चोट के निशान है। पुलिस के मुताबिक युवक की उम्र लगभग 27 वर्ष लग रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। संभवत युवक को मारकर यह फेक दिया गया है।
जानकारी के अनुसार युवक के पेट और गले में कई चोट के निशान है। वहीं मामले को लेकर पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। बतादें कि, बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमवायएच अस्पताल भिजवा दिया गया है।






