गला दबाकर बुजुर्ग की हत्या, हाथ बंधे और गले पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में अपराध के मामले लागतार सामने आ रहे है। एक बार फिर शहर से हत्या का मामला सामने आया है। इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के हाथ बांधकर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
दरअसल, पूरा मामला धार रोड स्थित चांदमारी ईट भट्टे का है। जहां 60 वर्षीय पुष्पा बाई के हाथ बंधे हुए थे तो गले पर कुछ निशान मिले। जिससे महिला की हत्या की आशंका जताई गई है। मामले की जानकारी दामाद ने पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जांच करने में जुटी हुई है।
वहीं मामले में परिवारजनों ने घर में चोरी की आशंका जताई थी। घर का सामान सब कुछ जगह पर ही मिला है। फिलहाल पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है। इधर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।






