छत्तीसगढ़

लाखों रुपए की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। लंबे समय से फरार चल रहे लाखों रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी को आखिरकार चांपा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्रामीणों को दुगुना-तीन गुना रकम लौटाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए ठग लिए थे।

आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपी का नाम जितेन्द्र बिषे (उम्र 45 वर्ष) है, जो डॉ. अम्बेडकर नगर, इन्दौर (म.प्र.) का निवासी है। वर्तमान में आरोपी एन.एल. इन्कलेव नरीमन सिटी, छोटा बार्गढ़ा रोड, थाना एरोड्रम, इन्दौर में रह रहा था। आरोपी को जिला जेल जशपुर से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button