छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़िया डेयर डेविल की फायर जंप:’नो योर आर्मी’ प्रदर्शनी में MI-17 हेलिकाप्टर ने दी सलामी; गोरखा रेजिमेंट ने दी डांस परफॉर्मेंस

रायपुर में सेना के जवान अपने करतब दिखा रहे हैं। एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर ने पहुंचकर सलामी दी। इसके बाद गोरखा रेजिमेंट ने डांस परफॉर्म किया। इससे पहले घुड़सवारों और डेयर डेविल टीम ने अपने करतब दिखाए। भारतीय सेना के नो योर आर्मी प्रदर्शनी का आज (सोमवार को) अंतिम दिन है।

साइंस कॉलेज मैदान में 5 अक्टूबर को शुरू हुई इस प्रदर्शनी के समापन समारोह में राज्यपाल रामेन डेका पहुंचे हैं। सैनिकों ने यहां बाइक स्टंट, खुखरी डांस, कमांडो सर्जिकल स्ट्राइक जैसे चीजें मैदान में दिखाई हैं। टैंक T-90 को भी लोगों ने देखा। कमांडोज के इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार इजराइल और रशिया की गन्स भी दिखाई गई।

तस्वीरों में देखिए सेना के जाबांजों के करतब…

गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने दिया डांस परफॉर्मेंस।
गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने दिया डांस परफॉर्मेंस।
घुड़सवार जवानों ने दिखाए हैरान कर देने वाले करतब।
घुड़सवार जवानों ने दिखाए हैरान कर देने वाले करतब।
डेयर डेविल ने बाइक से दिखाए खतरनाक स्टंट।
डेयर डेविल ने बाइक से दिखाए खतरनाक स्टंट।
एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर पहुंचा और सलामी देते हुए आगे निकल गया।
एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर पहुंचा और सलामी देते हुए आगे निकल गया।
राज्यपाल रमन डेका कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान सेना के जवानों ने अपने इंस्ट्रूमेंट पर राष्ट्रगान की धुन बजाई।
राज्यपाल रमन डेका कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान सेना के जवानों ने अपने इंस्ट्रूमेंट पर राष्ट्रगान की धुन बजाई।

Related Articles

Back to top button