छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: टुल्लू पंप चोरी के मामले में थाना बिर्रा पुलिस की बड़ी सफलता, 11 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 24 अक्टूबर 2024: थाना बिर्रा क्षेत्र में टुल्लू पंप चोरी करने वाले आरोपियों और उनके खरीददारों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 11 आरोपियों को पकड़ने के साथ-साथ चोरी के 2 नग टुल्लू पंप और 4 नग सबमर्सिबल पंप भी बरामद किए हैं।

24 अक्टूबर 2024 को थाना बिर्रा में प्रार्थी हीरालाल बघेल और अभिषेक थवाईत ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खेत से टुल्लू पंप और सबमर्सिबल पंप चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग अपराध धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में बिर्रा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नागेश कश्यप और निखिल कश्यप चोरी करके बेचना चाहते हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि आरोपी विश्वनाथ केंवट और नंदू कश्यप भी इस चोरी में शामिल हैं।

आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए पंपों को चंद्रकुमार पटेल, सोनाऊ राम पटेल और बलराम साहू को बेचा गया था। पुलिस ने इन खरीददारों को भी उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।

 

Related Articles

Back to top button