छत्तीसगढ़
बम्हनीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बम्हनीडीह पुलिस ने ग्राम कनकपुर में दबिश देकर 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कनकपुर क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार हो रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर छापा मारा। आरोपी अगम दास सतनामी (44 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 19, कनकपुर, थाना बम्हनीडीह, को मौके से पकड़ा गया। उसके कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी कीमत लगभग 1400 रुपए आंकी गई है, बरामद की गई।
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे 26 अप्रैल 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।





