महिला के साथ दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जिले में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए चाम्पा पुलिस ने दैहिक शोषण के आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किशन देवांगन उर्फ मिथुन देवांगन (उम्र 28 वर्ष), निवासी राजापारा, चाम्पा, के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता जब घर पर अकेली थी, तभी आरोपी ने सूनेपन का फायदा उठाकर उसके साथ जबरन दैहिक शोषण किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर चाम्पा थाना में आरोपी के विरुद्ध धारा 64, 332(C), 351(2) BNS के तहत दिनांक 25 अप्रैल 2025 को अपराध दर्ज कर लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप तथा SDOP चाम्पा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।






