अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र में जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 33,270 रुपए नकद, 6 मोबाइल फोन, 1 मोटरसाइकिल, 52 पत्ती ताश और बोरी फट्टी बरामद की है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं डीएसपी प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में सायबर टीम और थाना अकलतरा पुलिस द्वारा की गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
-
संजीव कुमार साहू (40 वर्ष), निवासी कोसा, थाना मुलमुला
-
बालचंद साहू (59 वर्ष), निवासी कोसा, थाना मुलमुला
-
रविचंद्र निराला (48 वर्ष), निवासी मुरलीडीह, थाना मुलमुला
-
टीकम टंडन (44 वर्ष), निवासी खिसोरा, थाना अकलतरा
-
अजय रात्रे (30 वर्ष), निवासी मुरलीडीह, थाना मुलमुला
-
मकबूल खान (35 वर्ष), निवासी अकलतरा






