बम्हनीडीह पुलिस ने शराब के लिए पैसे की मांग पर मारपीट करने वाले 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 27 दिसंबर 2024। बम्हनीडीह थाना पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने और मारपीट करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी थाना बम्हनीडीह क्षेत्र के निवासी हैं और 26 दिसंबर को एक ढाबा मालिक से शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
आरोपियों की पहचान शुभम दीवान (28), प्रीतम महंत (24), कौशल प्रसाद (26), दिनेश डडसेना उर्फ किरी (26), और अशोक निषाद उर्फ छोटू (26) के रूप में की गई है। इन आरोपियों ने ढाबा मालिक अश्वनी जायसवाल और सत्येंद्र चैहान के साथ मारपीट की और शराब के लिए पैसे न देने पर गाली-गलौच की।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के निर्देश पर थाना बम्हनीडीह पुलिस ने आरोपियों की त्वरित पतासाजी की और उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के खिलाफ धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2), 191(2), 191(3) BNS के तहत कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।






