छत्तीसगढ़
महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर चांपा। शिवरीनारायण पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी का नाम गोस्वामी साहू (उम्र 27 वर्ष), निवासी नरधा, थाना गिधौरी, जिला बलौदाबाजार है।
यह मामला 5 दिसंबर 2024 का है, जब आरोपी ने महिला का रास्ता रोककर छेड़छाड़ की और मोटर सायकल पर जबरदस्ती बैठाने की कोशिश करते हुए महिला को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद पीड़िता ने थाना शिवरीनारायण में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन में जांच शुरू की गई।
शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी की त्वरित पतासाजी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।






