Uncategorized

फार्म हाउस पहुंचे कृषि विज्ञान केंद्र व उद्यान विभाग के अधिकारी, किसानों को बागवानी के लिए किया प्रेरित

जांजगीर। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. के.डी. महंत, उद्यान विभाग की डिप्टी डायरेक्टर मखीजा मैडम, करनौद उद्यान विभाग के अधीक्षक एवं ऑफिस स्टाफ बुधवार को धर्मपाल राठौर निवाशी अफरीद के कमरीद रोड, स्थित फार्म हाउस पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों को बागवानी की ओर प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पाम आयल की खेती क्षेत्र में लाभकारी हो सकती है। इसके लिए शासन की ओर से किसानों को पूरा सब्सिडी उपलब्ध है। फेंसिंग, बोर और पौधे सभी निशुल्क सब्सिडी पर दिए जाएंगे। साथ ही उद्यान विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि जांजगीर जिला राष्ट्रीय बागवानी मिशन से जुड़ा हुआ है और किसानों को धन की फसल के साथ-साथ उद्यानिकी फसलों को भी अपनाना चाहिए। इससे आय में वृद्धि होगी और कृषि क्षेत्र में नई संभावनाएँ खुलेंगी।

अधिकारियों ने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी कुछ भूमि में उद्यानिकी फसलों की खेती करें। साथ ही आश्वस्त किया कि विभागीय टीम आगे भी समय-समय पर मार्गदर्शन के लिए किसानों के बीच आती रहेगी।

Related Articles

Back to top button