छत्तीसगढ़

युवती से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बलौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

सुनसान जगह का फायदा उठाकर की छेड़छाड़

मिली जानकारी के अनुसार, पनोरापारा निवासी जयप्रकाश यादव (21 वर्ष) ने रात के समय सुनसान जगह का फायदा उठाकर एक युवती से छेड़छाड़ की। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 119/2026 के तहत धारा 74, 296, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उपनिरीक्षक सुनील टैगोर, आरक्षक प्रहलाद निर्मलकर, संतोष रात्रे और महिला आरक्षक चन्द्रप्रभा शांतेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button