छत्तीसगढ़

बालोद में 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का प्रयास, साहस दिखाकर बची मासूम, आरोपी गिरफ्तार

बालोद। बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में एक 11 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। आइसक्रीम खरीदने गई मासूम को दुकानदार बहला-फुसलाकर घर के अंदर ले गया, जहां उसने गलत हरकत करने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, बच्ची दुकान पर आइसक्रीम लेने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी की नीयत बिगड़ गई और वह उसे घर के अंदर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। हालांकि, बच्ची ने साहस और समझदारी दिखाते हुए किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और मौके से भाग निकली।

Related Articles

Back to top button