छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: 10 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए नवागढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड कार्रवाई कर ग्राम मिसदा निवासी हेमलाल कश्यप (35) के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की।

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कमलेश शेन्डे और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button