छत्तीसगढ़

ट्रैक्टर बेचकर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख की संपत्ति बरामद

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा पुलिस ने किसानों से किराए पर ट्रैक्टर लेकर उन्हें धोखाधड़ी से बेचने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी अनुराग दास महंत (34 वर्ष), निवासी खैरा चौकी नैला (हाल मुकाम पावर हाउस, बिलासपुर) के कब्जे से 4 ट्रैक्टर इंजन और 1 ट्रॉली बरामद की है, जिनकी कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

मामले में प्रार्थी विनोद कुमार खुसरो की शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई। आरोपी किसानों को ट्रैक्टर किराए पर देने का झांसा देकर उनसे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेता था और फर्जी शपथ पत्र के आधार पर अन्य लोगों को बेच देता था। वारदात के बाद वह फरार होकर मोबाइल बंद कर लेता था।

पूछताछ में आरोपी ने अकलतरा, पामगढ़ और नैला क्षेत्र में इस तरह की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 187/2026 के तहत धारा 318(4), 316(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button