Uncategorized

KL Rahul vs West Indies: 148 साल के टेस्ट इतिहास में KL Rahul का रिकॉर्ड एंट्री

KL Rahul vs West Indies नई दिल्ली | 4 अक्टूबर 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ओपनर केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा। घरेलू मैदान पर यह उनका दूसरा टेस्ट शतक था, जो उन्होंने लंबे अंतराल के बाद हासिल किया। लेकिन जैसे ही वह 100 के आंकड़े पर पहुंचे, अगली ही गेंद पर आउट हो गए।

Karur stampede case: करूर भगदड़ पर CBI जांच की मांग खारिज, हाईकोर्ट ने कहा- जांच प्रक्रिया पर भरोसा रखें

हालांकि, इस निराशा के बावजूद राहुल ने टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। वह एक ही कैलेंडर वर्ष में दो बार बिल्कुल 100 रन बनाकर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

CGBSE 10th 12th Form: CGBSE बोर्ड परीक्षा 2026, 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू


9 साल का इंतजार, फिर भी मिला रिकॉर्ड

केएल राहुल ने घरेलू सरजमीं पर पिछला टेस्ट शतक 2016 में लगाया था और इसके बाद से वह भारत में शतक के लिए तरसते रहे। इस बार उन्हें यह उपलब्धि हासिल करने में 3211 दिन यानी करीब 9 साल लग गए। लेकिन यह पारी भी अधूरी रह गई, क्योंकि वह शतक पूरा करते ही आउट हो गए।

Related Articles

Back to top button