छत्तीसगढ़

chhattisgarh weather update: अक्टूबर में मानसून की दस्तक, ठंड के साथ आई तेज बारिश

chhattisgarh weather update रायपुर | 3 अक्टूबर 2025: त्योहारी मौसम के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार को जोरदार बारिश हुई, जिससे तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है।

Theft during Durga immersion: दुर्गा पूजा के उल्लास में डर की दस्तक, महिलाओं से हुई चेन लूट

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में और तेज बारिश की चेतावनी दी है। रायपुर, महासमुंद, धमतरी और गरियाबंद जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम, खैरागढ़, मोहला-मानपुर और राजनांदगांव जैसे जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।

money laundering case: महादेव सट्टेबाजी एप से जुड़े मास्टरमाइंड्स की UAE से प्रत्यर्पण प्रक्रिया तेज

ठंड की आहट

लगातार बारिश के कारण प्रदेश में तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब प्रदेश में धीरे-धीरे शीतलहर (cold wave) का असर दिखने लगेगा और आने वाले हफ्तों में सुबह-शाम की ठंड बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button