धर्म संस्कृति

जांजगीर में पंखिड़ा नाइट का जलवा, ड्रीम प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र – पास मिलेंगे सुबह 11 बजे से

ओपी राठौर/जांजगीर। नवरात्रि पर्व की धूम अब रंगीन रोशनी और गरबा की गूंज के साथ होटल ड्रीम प्वाइंट में नजर आने वाली है। यहां दिनांक 28 की रात आयोजित हो रहा है “पंखिड़ा नाइट”, जो जिले का सबसे चर्चित और शानदार फैमिली इवेंट बनने जा रहा है।
सांस्कृतिक और पारिवारिक माहौल से सजे इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों से भी नामी एंकर और कलाकार अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे। गरबा की ताल पर थिरकने और पारंपरिक परिधानों की झलक देखने को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।
आयोजकों का कहना है कि यह कार्यक्रम नवरात्रि के पावन पर्व पर सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देगा। परिवारों के लिए खास तौर पर डिज़ाइन किया गया यह इवेंट जिले में मनोरंजन और उत्सव का नया आयाम जोड़ने वाला है।
पंखिड़ा नाइट को लेकर युवाओं से लेकर परिवारों तक सभी में गहरी उत्सुकता है और होटल ड्रीम प्वाइंट आज भव्य आयोजन का साक्षी बनने को तैयार है।

Related Articles

Back to top button