छत्तीसगढ़
गृह प्रवेश समारोह में तेज रफ्तार कार घुसने से 4 घायल, चालक फरार

सरगुजा। अंबिकापुर जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हुआ। पूजा और रिसेप्शन के दौरान तेज रफ्तार कार घर में घुस गई और पंडाल को तोड़ते हुए चार लोगों को घायल कर दिया।
घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है। घटना से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।






