छत्तीसगढ़
शिवरीनारायण पुलिस की दोहरी कार्रवाई: नशे के कारोबारियों पर करारी चोट, ग्राम रक्षा समिति और महिला कमांडो का गठन

जांजगीर-चांपा, 3 अगस्त 2025। धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की पवित्रता एवं सामाजिक शांति को बनाए रखने के उद्देश्य से थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अवैध शराब और नशे के कारोबार पर तगड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में 21 जुलाई से 31 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया गया।
इस अभियान में पुलिस ने 285 लीटर अवैध महुआ शराब, 13.5 किलो गांजा जब्त किया और लाखों रुपये मूल्य के महुआ लाहन को नष्ट किया गया। साथ ही 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई।
शराब निर्माण के स्थानों को ध्वस्त करते हुए पुलिस ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि नशे के अवैध कारोबार को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।






