छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 45 फरार वारंटियों को दबोचा, 70 बदमाशों की हुई चेकिंग

जांजगीर-चांपा, 3 अगस्त 2025 — जिले में VVIP/VIP दौरे के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जांजगीर पुलिस ने बीते रात्रि विशेष सर्च अभियान चलाया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में और अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में इस अभियान में 45 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने जिले के गुंडा, निगरानी बदमाशों की भी विशेष चेकिंग की, जिसमें 70 बदमाशों की गतिविधियों, व्यवसाय और रहन-सहन की गहन जांच की गई।
थाना स्तर पर चली कार्रवाई में बलौदा से 10, अकलतरा से 13, शिवरीनारायण से 8, चांपा से 4 समेत जिलेभर से वारंटी गिरफ्तार किए गए।






