छत्तीसगढ़

रात में ससुराल में घुसकर सास से की मारपीट, आरोपी सूरज गोस्वामी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा, 21 जुलाई 2025। बलौदा थाना क्षेत्र में देर रात ससुराल में घुसकर सास के साथ गाली-गलौच और मारपीट करने वाले आरोपी सूरज बन गोस्वामी उर्फ सोनू (उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम लिम्हा, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर) को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 23 जून की रात 12:30 बजे की है, जब आरोपी नशे की हालत में अपनी ससुराल पहुंचा और पत्नी-बच्चे को जबरन साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। मना करने पर आरोपी ने अपनी सास फुलेश्वरी गोस्वामी से गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर उसकी उंगली व कलाई को दांत से काटकर गंभीर चोट पहुंचाई।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में आरोपी के विरुद्ध धारा 295, 351(2), 115(2), 118(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर पूछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button