छत्तीसगढ़
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा, 21 जुलाई 2025। पामगढ़ थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी श्रीराम यादव (उम्र 30 वर्ष, निवासी व्यासनगर) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना 19 जुलाई की है जब पीड़िता घर में अकेली थी, तभी आरोपी ने सूनेपन का फायदा उठाकर उसके साथ अश्लील हरकत की और फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 321/25 धारा 74, 333 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर पामगढ़ थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।






