छत्तीसगढ़
अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चांपा पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, 60 पाव देशी शराब और बुलेट बाइक जब्त

चांपा, जांजगीर-चांपा | 15 जून 2025। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चांपा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध रूप से बिक्री के लिए ले जाई जा रही 60 पाव देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गीता कुमार बनाफर (40 वर्ष) और हरिश चंद्र सूर्यवंशी (51 वर्ष), दोनों निवासी अफरीद, थाना सारागांव के रूप में हुई है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹4800 बताई जा रही है।
छापा मार कार्रवाई भोजपुर के पास
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) चाम्पा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।






